अश्वगंधा सुबह के समय लेना चाहिए या रात में?HealthPlanet

Posted on Wed 14th Dec 2022 : 09:23

सुबह खाली पेट या रात में सोने से पहले लें अश्वगंधा का पाउडर, मिलेंगे 5 जबरदस्त फायदे

Ashwagandha Powder Benefits: अश्वगंधा पाउडर खाने से सेहत को कई फायदे मिलते हैं, जानें इसके 5 फायदे और अश्वगंधा पाउडर खाने का तरीका।

Ashwagandha Powder Benefits In Hindi: अश्वगंधा एक ऐसी आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी है, जो पुरुष-महिलाएं, बच्चे और बूढ़े सभी के लिए बहुत लाभकारी होती है। इस जड़ी-बूटी में जरूरी पोषक तत्वों के साथ ही कई औषधीय गुण भी मौजूद होते हैं। यही कारण है कि आयुर्वेद में अश्वगंधा को कई स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करने के लिए सप्लीमेंट के तौर पर लेने की सलाह दी जाती है। लोग अश्वगंधा की जड़ों को दूध या पानी में उबालकर इसका सेवन करते हैं। साथ ही आजकल बाजार में अश्वगंधा टेबलेट के रूप में भी मिलने लगा है। लेकिन क्या आप जानते हैं, पाउडर के रूप में अश्वगंधा का सेवन इसके स्वास्थ्य लाभों का प्राप्त करने का सबसे आसान तरीका है। क्योंकि पाउडर रक्त में आसानी से घुल जाता है और शरीर में बेहतर तरीके से अवशोषित होता है।

बहुत से लोग अक्सर पूछते हैं, कि अश्वगंधा पाउडर खाने के फायदे (ashwagandha powder khane ke fayde) क्या हैं और इसका सेवन कैसे करना चाहिए? इसके बारे में अधिक जानकारी के लिए हमने आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. भुवनेश्वरी (BAMS, Ayurveda) से बात की। इस लेख में अश्वगंधा पाउडर खाने के 5 फायदे, साथ ही खाने का तरीका (ashwagandha powder khane ka tarika) बता रहे हैं।

Ashwagandha Powder Benefits In Hindi
अश्वगंधा पाउडर के फायदे- Ashwagandha Powder Benefits In Hindi

बढ़ाए प्रजनन क्षमता: यह पुरुष और महिलाओं दोनों में ही प्रजनन क्षमता में सुधार करने और इनफर्टिलिटी से बचाव में मददगार है।
शरीर को बनाए मजबूत: यह आपकी हड्डियों, मांसपेशियों को मजबूत बनाता है। साथ ही शरीर में ऊर्जा को बढ़ावा देता है और स्टेमिना बढ़ाता है। यह बच्चों की हाइट बढ़ाने में भी मदद करता है। यह इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में भी बहुत लाभकारी है।
नींद आती है अच्छी: मानसिक स्वास्थ्य के लिए अश्वगंधा पाउडर बहुत लाभकारी है। यह चिंता, तनाव, अवसाद, अनिद्रा और पूरा दिन थकान जैसी समस्याओं से छुटकारा दिलाता है और मस्तिष्क को शांत करता है। जिसे नींद अच्छी आती है और आप खुश महसूस करते हैं।
सूजन से लड़ने में करे मदद: सूजन से शरीर में कई गंभीर रोग पैदा होते हैं, लेकिन अश्वगंधा सूजन को कम करने में मदद करता है। यह सूजन के कारण होने वाले मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द की समस्या दूर करने में भी लाभकारी है।
पेट को रखे स्वस्थ: पेट संबंधी समस्याएं दूर करने में भी अश्वगंधा बहुत लाभकारी है। यह मजबूत पाचन और मेटाबॉलिज्म को तेज करने में मदद करता है, जिससे पेट की कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है।


अश्वगंधा पाउडर कैसे खाएं- ashwagandha powder kaise khaye

अश्वगंधा पाउडर खाने का तरीका (ashwagandha powder khane ka tarika) बहुत ही आसान है। साथ ही आप इसका सेवन कई तरह से कर सकते हैं। आप चाहें तो सुबह खाली पेट अश्वगंधा पाउडर का सेवन कर सकते हैं, या फिर रात को सोने से आधे घंटे पहले ले सकते हैं। आप एक छोटा चम्मच या डॉक्टर द्वारा निर्धारित मात्रा के अनुसार अश्वगंधा पाउडर दूध या गर्म पानी में उबालकर इसका सेवन कर सकते हैं।
इसके अलावा आप गर्म दूध या पानी में मिलाकर भी इसका सेवन कर सकते हैं। जिन लोगों को दूध से एलर्जी है वे पानी में इसका सेवन कर सकते हैं। रात में दूध में अश्वगंधा पाउडर मिलाकर पीना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। हालांकि आप दोनों तरीकों से इसका सेवन कर सकते हैं।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info